Friday, 25 March 2016

अगर आपके घर के आसपास हो स्कूल या कॉलेज तो ये है 5 कमाई वाले बिसनेस


आप जहां रहते हैं, उसके आसपास कोई स्कूल है तो आपके पास कमाने का बढ़िया मौका है। इन स्कूलों के पास आप कम बजट के कुछ बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इन बिजनेस को शुरू करने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास ज्यादा जगह और ज्‍यादा पैसे हो। अगर आपके घर में थोड़ा स्पेस है, तो भी यह बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं। बल्कपैसा आपको बता रहा है, ऐसे ही पांच बिजनेस के बारे में जिन्हें 1 से 3 लाख रुपए में शुरू किया जा सकता है।
1. स्मॉल कैंटीन
बजटः 1-2 लाख रुपए
वैसे तो खाना खाने वालों की कहीं कमी नहीं है, लेकिन यदि स्कूलों के पास बिजनेस खोलने की बात हो तो कैंटीन से अच्छा कोई विकल्प ही नहीं। अगर आपके पास कैंटीन खोलने के लिए अलग से जगह नहीं है, तो यह काम घर पर भी शुरू किया जा सकता है। बच्चों की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए अगर आप अच्छा खाना परोसते हैं, तो घर बैठे अच्‍छी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए स्मार्ट टिप्स यही है कि खाना बच्चों की पसंद का रखें। मसलन, समोसा, ब्रेड पकौड़ा,सैंडविच, पेस्टी आदि...read more


बड़े काम के हैं ये अजब-गजब स्टार्टअप्स

देश में यह स्टार्टअप बूम का दौर है। तमाम स्टार्टअप्स खुल रहे हैं और बंद भी हो रहे हैं। सफल होने के लिए बेहद जरूरी है कि आपके पास कोई ऐसा धमाकेदार आइडिया हो, जो लीक से हटकर हो...कुछ अलग, कुछ अनोखा बिजनस।


Russsh
(russsh.com)
फाउंडर: भारत अहिरवार


क्या है खास: यह आपके पर्सनलाइज्ड असिस्टेंट के तौर पर काम करता है। एयरपोर्ट पर मौजूद किसी दोस्त को सामान भिजवाना है, आप चाहते हैं कि आपके माता-पिता को कोई डॉक्टर के क्लिनिक तक ले जाए, आपको कोई खाने का सामान मंगवाना है, यह हर सेवा के साथ हाजिर हो जाता...read more
दो दोस्त, 4000 किताबें और 10,000 किमी का सफ़र



अमूमन सफ़र के दौरान हम आप कितनी किताबें लेकर निकलते हैं? आपका रिकॉर्ड चाहे जो हो, लेकिन आप शताब्दी मिश्रा और अक्षय रावतारे को इस मामले में पीछे नहीं छोड़ सकते.

शताब्दी मिश्रा और अक्षय रावतारे इन दिनों अपनी मिनी वैन में 10 हज़ार किलोमीटर की यात्रा पर निकले हुए हैं. इस सफ़र में उनके साथ चार हज़ार किताबें हैं.

इसकी एक वजह है. दरअसल दोनों एक मिशन पर हैं. उनका उद्देश्य शहरों, कस्बों और गांवों में किताब पढ़ने को प्रमोट करना है. उनके मुताबिक ज़्यादा से ज्यादा भारतीयों को किताबें पढ़ने की जरूरत है.




दोनों दोस्तों ने अपनी यात्रा की शुरुआत दिसंबर 2015 में पूर्वोत्तर भारत के भुवनेश्वर से की थी. बीबीसी की टीम ने इन दोनों से उत्���र प्रदेश में मुलाकात की.

शताब्दी मिश्रा और अक्षय रावतारे की जोड़ी का...read more

ये हैं कुछ अनोखे बिज़नेस



इस भागती-दौड़ती ज़िन्दगी में क्या आपने कभी सोचा है कि काश आपके निजी काम कोई और कर दे.
ऐसे में लोगों की ज़िंदगी को आसान बनाने के लिए कुछ नए लेकिन अनोखे बिज़नेस सामने आ रहे हैं.

बीबीसी हिंदी ने कुछ ऐसे ही अनोखे और नए बिज़नेस मॉडल्स पर नज़र डाली जिन्हें शायद आज से कुछ साल पहले सोचा भी नहीं जा सकता था.....


'गेट माई पीओन'

इस वेबसाइट के स्टाफ़ आपके रोज़मर्रा के काम जैसे कि बिजली का बिल भरना या किराने का सामान घर पहुंचाना इत्यादि, कर देते हैं. यह वे काम हैं जिनके लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से अलग समय निकालना पड़ता है. 30 वर्षीय भरत अहिरवार के बिज़नेस आइडिया ने इस परेशानी का हल ढूंढ लिया है. वे कहते है, "ये भारत की पहली ऐसी कंपनी है जो आपके रोज़ के कामों के लिए एक आदमी उपलब्ध करवाती है फिर चाहे .....for more click here





Wednesday, 23 March 2016

छोडिए नौकरी और बिना निवेश किए शुरू कीजिए यह 10 बिजनेस



. टिफिन सर्विस

Tiffin service
अगर आप अच्छा खाना बनाना जानते हैं या फिर आपके घर में कोई ऎसा है जिसके हाथ के बने खाने के सब दीवाने हैं, तो आप टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए बहुत बड़े निवेश की जरूरत नहीं है।

2. इवेंट मैनेजर
Event Management- See 
अगर आप अच्छे को-ऑर्डिनेटर हैं और हर काम व्यवस्थित ढंग से कर सकते हैं तो आप इवेंट मैनेजर बन सकते हैं। इस काम को शुरू करने के लिए भी किसी बड़े इनवेस्टमेंट की जरूरत नहीं है। आप ऑफि स मीटिंग्स, बर्थडे पार्टीज, किटी पार्टीज आदि जैसे इवेंट्स की जिम्मेदारी ले सकते हैं।

3. बेबी सिटिंग

Baby Sitting -


घर बैठे बिना पैसा खर्च किए आप क्रैच खोल सकते हैं। यह बिजनेस महिलाओं के लिए बेहतरीन हैं। मेट्रो सिटीज में यह हिट फॉर्मूला है जहां माता-पिता दोनों ही नौकरी करते हैं। वे बच्चे को दिन भर के लिए क्रैच में छोड़ कर जाते हैं, लेकिन आपको अपनी सर्विसेस को बेहतरीन बनाना होगा, क्योंकि अच्छे क्रेच के लिए शहर के दूसरे कोनों से भी लोग अपने बच्चों को भेजने में संकोच नहीं करते।

4. करियर काउंसलर




इन दिनों करियर के जितने विकल्प पैदा हो गए हैं युवा व उनके पेरेंट्स उतने ही कंफ्यूज रहने लगे हैं। ऎसे में आप उनकी मदद कर सकते हैं। करियर काउंसलर का काम होता है विभिन्न करियर ऑप्शंस पर रिसर्च करते रहना और अपने क्लाइंट को उसकी क्षमताओं और कैलिबर के हिसाब से उसे बेहतरी ऑप्शन सुझाना।

5. इंटीरियर डिजाइनर -

Interior Designer 

अगर आपको घर सजाने का शौक है, या आप में इंटीरियर डेकोरेटिंग सेंस है तो आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप चाहें तो इंटीरियर डिजाइनिंग में कोर्स करने के बाद भी यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं 
6. योगा ट्रेनर
इसके लिए आपको योगा सीखना होगा। इन दिनों कई यूनिवर्सिटीज में योगा के कोर्स भी करवाए जाते हैं जिसके बाद सर्टिफिकेट या डिग्री भी दी जाती है। आप चाहें तो अपना योगा सेंटर खोल सकते हैं और च ाहें तो क्लाइंट्स को उनके घर जाकर ट्रेनिंग भी दे सकते हैं। 

7. रिक्रूटमेंट फर्म

Recruitment Firm-

खुद नौकरी छोड़ कर आप दूसरों की नौकरी लगवाने का बिजनेस कर सकते हैं। इसके लिए निवेश की भी जरूरत नहीं है। यह बिजनेस आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपका अपने शहर में छोटी-बड़ी कंपनियों से कॉन्टेक्ट होना जरूरी है जिसके बाद आप इस बिजनेस को अच्छे से चला सकते हैं।

8. ऑनलाइन वेबसाइट
 

Online Website
छोटी वेबसाइट छोटी जरूर होती है, लेकिन यह अच्छा बिजनेस आइडिया है। आज कितनी ही वेबसाइट्स लाखों और करोड़ों रूपए कमा रही हैं। इसके लिए आपको एक तकनीकी टीम की और कुछ कंटेंट राइ टर्स की जरूरी पड़ेगी। 

9. वेडिंग प्लानर

शादी का मतलब है ढेर सारे काम और जहां घरवाले अकेले इतना काम नहीं कर पाते, या केवल शादी एंजॉय करना चाहते हैं, वहां वेडिंग प्लानर का काम शुरू होता है। वेडिंग प्लानर का काम होता है शादी के बजट के हिसाब से सारी तैयारियां करना और शादी के हर फंक्शन को सफल बनाना वेडिंग प्लानर की जिम्मेदारी होती है।

10. एसईओ कंसल्टेंट - 

SEO Consultant

हर वेबसाइट को सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) कंसल्टेंट की जरूरत होती है। बड़ी कंपनियां तो एसईओ हायर कर लेती हैं, लेकिन ऎसी बहुत सी छोटी वेबसाइट्स हैं जिनके पास फुल टाइम एसईओ हायर करने जितने फंड्स नहीं होते। इस स्थिति में वे एसईओ कंसल्टेंट से परामर्श लेने आते रहते हैं। इस बिजनेस से आप अच्छा कमा सकते हैं। 
इन 5 वेबसाइट से कमाइए पैसे, 60 हजार रु महीने तक हो सकती है इनकम... 
आपके पास घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने का अच्छा मौका है। जिसे आप इन 5 वेबसाइटों पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करके सुविधा और समय के अनुसार 100 घंटे काम करके 60 हजार रुपए तक हर महीने कमा सकते हैं। इस तरह की कई बेवसाइट्स मौजूद हैं, जिनके जरिए आप बिना कि‍सी इन्वेस्‍टमेंट के काम शुरू कर सकते हैं

इन वेबसाइट्स से बिना इन्‍वेस्‍टमेंट कमाएं पैसे 

बिना इन्‍वेस्‍टमेंट के ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको एम टर्क, ओ डेस्‍क, स्क्रिप्‍टेड, फीवर और इलैंस वेबसाइट्स पर रजिस्‍टर्ड होना होगा।
इसके बाद आप ऑनलाइन जॉब के लिए साइन-इन कर सकते हैं। साथ ही, साइन-इन करते समय आपको इंटरनेशनल डिजिटल वॉलेट पर अपना रजिस्‍ट्रेशन भी कराना होगा। रजिस्ट्रेशन का विकल्प वेबसाइट को साइन-इन करने के बाद आता है। ऐसा इसलिए जरूरी है, ताकि काम पूरा होने के बाद बिना किसी रुकावट के पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाए। 

क्‍या है इंटरनेशनल डिजिटल वॉलेट 

यह एक तरह का इलेक्‍ट्रॉनिक वॉलेट है, जिसका उपयोग बिजनेस संबंधी काम के लिए किया जाता है। यह हर व्‍यक्ति के लिए अलग-अलग होता है और यह आपके बैंक अकाउंट से भी जुड़ जाता है, जिसके जरिए आपका पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता रहता है

इन 5 वेबसाइट से कमाइए पैसे, 60 हजार रु महीने तक हो सकती है इनकम
अमेजन मेकैनिकल टर्क पर हिट से कमाएं पैसा एम टर्क (अमेजन मेकैनिकल टर्क) एक मार्केट प्लैटफॉर्म है, जहां फ्रीलांसर और डेवलपर्स के तौर पर बिजनेस से संबंधित काम कराया जाता है। इस प्‍लेटफॉर्म पर कारोबार से संबंधित छोटे-छोटे काम होते हैं, जिसको ऑनलाइन पूरा किया जाता है। इन सभी काम को अलग-अलग हिस्‍सों में बांटकर ऑनलाइन काम करने वाले को सौंप दिया जाता है। इसके बाद हिट के आधार पर उसका पेमेंट होता है। उदाहरण के तौर पर एक शॉपिंग बिल से किसी आइटम को निकालकर एक्‍सेल सीट में उसे जोड़ना होता है। ऐसे काम को पूरा करने में 3 मिनट से भी कम समय लगता है, जिसके लिए एम टर्क आपको 5 रुपए देती है। अमेजन मेकैनिकल टर्क डॉट कॉम के साथ काम शुरू करने के लिए आप 

https://www.mturk.com पर लॉग इन करें। इसके बाद आप स्‍टेप बाई स्‍टेप इसको क्लिक करते जाएंगे और आपका काम पूरा हो जाएगा। ा 
  • स्‍टेप वन:- फाइंडफाइंड वर्क 
  • स्‍टेप टू :- अपने हिट पर काम करें 
  • स्‍टेप थ्री :- किए गए काम का पेमेंट लें। 
एम टर्क इस तरह के कई काम आपको घर बैठे अपनी सुविधा और समय के अनुसार करने की छूट देती है। इस तरह एम टर्क पर काम करके आप 60 हजार रुपए प्रतिमाह तक कमाई कर सकते हैं।
इन 5 वेबसाइट से कमाइए पैसे, 60 हजार रु महीने तक हो सकती है इनकम

ओ डेस्‍क डॉट कॉम 

ओ डेस्‍क एक ऐसा प्‍लेटफार्म है, जो अपने साथ छोटे-छोटे कारोबार के लिए इंडिविजुअल्स डेवलपर्स और फ्रीलांसर को जोड़ने का काम करता है। यदि आप वेब डिजाइनिंग,, लोगो डिजाइनिंग के अलावा वर्डप्रेस वेबसाइट को डेवलप और मेंटेन करने की योग्‍यता रखते हैं, तो इसके साथ जुड़कर अच्‍छी कमाई कर सकते हैं। ओ डेस्‍क इस तरह के काम के लिए 300 रुपए तक प्रति घंटे के हिसाब से पेमेंट करती है। ओ डेस्‍क के साथ काम करने के लिए आपको https://www.odesk.com पर लॉग इन करना होगा।

जहां पर सबसे पहले हाऊ इट वर्क का ऑप्‍शन आएगा, जिस पर क्लिक करने पर तीन ऑप्‍शन मिलेंगे जहां पर आपको स्‍टेप बाई स्‍टेप क्लिक करना है। यहां पर जॉब एग्रीमेंट करके आप प्रत्‍येक महीने अच्‍छी कमाई कर सकते हैं। 

इन 5 वेबसाइट से कमाइए पैसे, 60 हजार रु महीने तक हो सकती है इनकम

स्‍क्रिप्‍टेड डॉट कॉम स्क्रिप्‍टेड फ्रीलांसर लेखकों का एक ऐसा नेटवर्क है, जिसकी वेबसाइट ऑनर जरूरत के मुताबिक कंटेंट को पोस्‍ट करते हैं। यदि आपकी अंग्रेजी बेहतर है और क्रिएटिव राइटिंग जानते हैं, तो 5 सौ शब्‍दों के कंटेंट के लिए 25 डॉलर यानी 1500 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। इस नेटवर्क के साथ जुड़कर अच्‍छे अंग्रेजी लेखक 60 हजार रुपए प्रतिमाह तक कमा रहे हैं। आप भी इसके साथ जुड़ना चाहते हैं तो http://scripted.com पर लॉग इन करना होगा।

इसके बाद इस पर आपको 5 ऑप्‍शन मिलेंगे जहां पर काम के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी गई है। इसके बाद सबसे अंत में गेट स्‍टार्ट का ऑप्‍शन दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप काम शुरू कर सकते हैं। 

फीवर डॉट कॉम 

फीवर डॉट कॉम एक यूनीक प्‍लैटफॉर्म हैं। यहां जुड़कर आप अच्‍छी कमाई कर सकते हैं। हालांकि, फीवर डॉट कॉम सिर्फ ऐसे काम ही करवाता है जिनको पूरा करने की लागत 5 डॉलर तक आती है। अगर आप लोगो डिजाइन, लेखन और अनुवाद करने का काम जानते हैं, तो फीवर डॉट कॉम आपको हर काम के लिए 5 डॉलर देगा। इसके अलावा फीवर डॉट कॉम इसलिए भी पॉपुलर है, क्‍योंकि यह ऐसे लोगों को काम सौंपती है जो घर बैठे तय समय-सीमा में उसे पूरा कर सकें। अगर आप इसके साथ जुड़ना चाहते हैं तो https://www.fiverr.com पर लॉग इन करना होगा। 
इसके बाद इस वेबसाइट के बीच में फाइंड सर्विस का ऑप्‍शन है जिस पर क्लिक करने के बाद स्‍टेप बाई स्‍टेप सारे प्रोसेस को पूरा करने के बाद इसके साथ साइन अप करना होगा जिसके बाद आप पैसा कमाना शुरू कर सकते.हैं। ..

इन 5 वेबसाइट से कमाइए पैसे, 60 हजार रु महीने तक हो सकती है इनकम

इलैंस डॉट कॉम
 पैसे कमाने के लिए इलैंस डॉट कॉम सबसे बड़ी ऑनलाइन वेबसाइट है। इस कैटेगरी में यह सबसे पुरानी वेबसाइट्स में से एक है।इसे 1999 में शुरू किया गया था। एक अनुमान के मुताबिक, तकरीबन 20 लाख फ्रीलांसर इसके साथ नियमित रूप से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पिछले साल ओ डेस्‍क डॉट कॉम का अधिग्रहण इलैंस ने कर लिया था। अभी दोनों वेबसाइटस करीब 80 लाख लोगों के साथ जुड़कर के 180 देशों में फ्रीलांस का काम कर रही है। जबकि इन वेबसाइटस का ऑनलाइन कारोबार तकरीबन 1200 करोड़ रुपए का है। यदि आप भी घर बैठे https://www.elance.com के साथ काम करना चाहते हैं तो इस पर लाग इन करना होगा।... 
इसके बाद आपको दो ऑप्‍शन मिलेगा जिसमें से दाहिने साइट में वर्क फाइंड करने का ऑप्‍शन है जिस पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी को स्‍टेप बाई स्‍टेप देकर के आप काम शुरू कर सकते हैं। जहां से आप हर महीने अच्‍छी कमाई कर सकते हैं।

जानिए फेसबुक पेज से कैसे कमायें पैसा

यदि आपके अंदर क्रिएटिविटी है, और पैसा कमाने की लगन है, तो आप घर बैठे या फिर पार्ट टाइम पैसा कमा सकते हैं। वो भी फेसबुक के जरिये। जी हां, जिस फेसबुक का आप दोस्तों से बतियाने और मित्रों का हाल-चाल लेने के लिये इस्तेमाल करते हैं, उसी से आप 25 से 30 हजार रुपए महीना कमा सकते हैं। 

खास बात यह है कि इसमें किसी निवेश की जरूरत नहीं। फेसबुक से आप जरूर परिचित होंगे। आप अपनी वॉल पर आये दिन अपनी पर्सनल या सोशल इमेज भी शेयर करते होंगे। और कभी-कभी अपने मन की बात रख देते होंगे, क्योंकि हर बार लॉगइन करने में फेसबुक पूछता है What's in your mind.... अगर आपके माइंड में क्रिएटिव आईडिया हैं, तो उन्हें आज ही एक्सप्लोर करें और जुट जायें पैसा कमाने में। और हां इसके लिये किसी भी डिग्री-डिप्लोमा की जरूरत नहीं। और अगर आप किसी कंपनी में नौकरी भी कर रहे हैं, तो भी फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि फेसबुक आपको करायेगा एक्स्ट्रा इनकम। 
क्या करना है आपको? 
वैसे तो फेसबुक से पैसा कमारे के ढेरों तरीके हैं। इस सीरीज के इस पहले लेख में हम आपको सबसे आसान और सरल तरीका बताने जा रहे हैं। किसी एक टॉपिक को सोचिये, जो आम लोगों की लाइफ से सीधा जुड़ा हुआ हो। फिर उसी टॉपिक से जुड़ा एक पेज क्रिएट करिये। साथ ही साथ एक ग्रुप भी। हम आपको बता दें कि ग्रुप की सीमाएं होती हैं, लेकिन पेज को लाइक करने की कोई सीमा नहीं। फिर किसी एक भाषा (जिस पर आपको कमांड हो) में पोस्ट करना शुरू करें। ध्यान रहे, पोस्ट ऐसा होना चाहिये, जो ज्यादा से ज्यादा लोग शेयर करें। फिर इस टॉपिक पर ग्रुप में डिसकशन करिये और ज्यादा से ज्यादा राय बटोरिये। 

एक समय आयेगा, जब आपके पेज पर लाइक्स तेजी से बढ़ने लगेंगे। जब आपके लाइक्स 1 लाख से ऊपर निकल जायेंगे तब आपको इस पेज से लाभ मिलना शुरू होगा। ऐसे में आप कंपनियों से कॉन्टैक्ट करके, उनके आर्टिकल या फिर उनकी वेबसाइट का प्रोमोशन अपने पेज पर कर सकते हैं। ऐसा करने पर कंपनी आपको अच्छे दाम देगी। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कितनी आमदनी होगी, तो हम आपको बता दें कि 1 लाख लाइक वाले पेज या फिर 1 लाख फॉलोवर्स वाले ट्व‍िवटर हैंडल को कंपनियां 25 से 30 हजार रुपए महीना तक देती हैं।

टिप्स जो आपको बनायेंगी इस काम में सफल
ओरिजनल अकाउंट
अगर पैसा कमाने जा रहे हैं, तो कभी फेक अकाउंट से साइन अप मत करें। अपना फोन नंबर व अन्य डीटेल जरूर दें।
हर रोज लॉग इन करें 
यदि आप अपने पेज से पैसा कमाने की सोच रहे हैं, तो उसे हर रोज अपडेट करें। क्योंकि कंपनियां कैम्पेन देने से पहले पेज चेक करती हैं।

फेसबुक एनालिटिक्स का ज्ञान 
फेसबुक पेज बनाने के बाद उसकी एनालिटिक्स का ज्ञान जरूर प्राप्त करें, नियमित अध्ययन करें और पेज के बारे में सभी जानकारियों से अपडेट रहें।

ई-मेल व फोन नंबर वैरीफिकेशन 
फेसबुक पर दिये गये फोन नंबर व ईमेल आईडी का वैरीफिकेशन जरूर करवायें। ऐसा नहीं करने पर आपका अकाउंट बंद हो सकता है।
फॉलोवर्स को रिप्लाई करें 
आपके फॉलोवर्स समय-समय पर आपको मैसेज भेजेंगे, उनका रिप्लाई जरूर दें, इससे आपके फॉलोवर्स लॉयल होंगे।

रचनात्मक यानि क्रिएटिव बनें 
अपने पेज पर क्रिएटिविटी जरूर शो करें, क्योंकि एक ही ढर्रे पर चलने वाले पेज को लोग अनलाइक कर देते हैं।